Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा : लापता बच्चे का शव कुआं से बरामद, हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Chandrapura (Bokaro) : बेरमो के दुगदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरुम्बा गांव निवासी बबलू देव के पांच वर्षीय लापता पुत्र आर्यन देव का शव शुक्रवार को गांव के ही कुंआ से बरामद हुआ. आर्यन देव गुरुवार की दोपहर से लापता था. परिजनों ने गांव में घर-घर जाकर आर्यन की खोजबीन की, मगर निराशा ही हाथ लगी. जिसके बाद दुगदा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पड़ताल शुरू की. इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने कमलिया बांध के समीप कुंआ के पास आर्यन का चप्पल देखा. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जब कुंए में झग्गर डाला तो आर्यन का शव बरामद हुआ. मासूम का शव मिलते ही परिजनों के चीख पुकार से पूरे गांव में मातम पसर गया. दुगदा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर डीवीसी अस्पताल चन्द्रपुरा के मर्चरी हाउस में रखवा दिया.

             ज़मीन विवाद में दिया घटना को अंज़ाम

मृतक आर्यन के पिता बबलू देव ने अपने पुत्र की हत्या का आरोप गांव के ही तीन लोगों पर लगाया. आरोप के आधार पर दुगदा पुलिस ने मानस गोप, भगीरथ गोप और भुनेश्वर गोप को गिरफ्तार पुछताछ की. देर शआम को दुगदा थाना प्रभारी कन्हैया राम ने प्रेस-कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जमीन विवाद में मासूम आर्यन की हत्या की गई. पूछताछ में तीनों ने अपना ज़ुर्म स्वीकार किया है. जिसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/kasmar-fire-in-baghdad-thousands-of-property-burnt-to-ashes/">यह

भी पढ़ें : कसमार : बगदा में अगलगी, हजारों की संपति जलकर राख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही