Search

 
 
 

चंद्रपुरा : चंद्रपुरा सीओ बने टीचर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय घटियारी में ली क्लास

 
Chandrapura (Bokaro) : चंद्रपुरा सीओ संदीप कुमार मद्देशिया ने शनिवार को प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय घटियारी में सातवीं, आठवी व नौंवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाया. इस दौरान सीओ ने बच्चो से कई प्रश्न भी पूछे. जिसमें बच्चों ने कुछ प्रश्न का उत्तर दिया. सीओ ने सभी छात्र-छात्राओं से सुबह जल्दी उठकर लगनव से पढ़ी करने को कहा. उन्होंने कहा कि शिक्षा से प्राप्त ज्ञान कोई नहीं छीन सकता है. आप जितना पढ़ेंगे उतना ही आगे बढ़ सकेंगे. स्कूल के शिक्षकों द्वारा बताये गए दिशा निर्देशो का पालन करें. सीओ ने सभी शिक्षकों को भी बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने का निर्देश दिया. बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए नियमित क्लास के साथ-साथ किताबी ज्ञान के अलावा अन्य शिक्षा भी देने पर ज़ोर दिया. यह">https://lagatar.in/phusro-jmm-fusro-city-committee-reconstituted-deepak-mahato-became-the-president/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : झामुमो फुसरो नगर कमेटी का हुआ पुनर्गठन, दीपक महतो बने अध्यक्ष [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही