Search

 
 
 

चंद्रपुरा : सीआईएसएफ जवानों ने केवी में लगाये 50 फलदार पौधे

 
Chandrapura : वृक्षारोपण 2023 अभियान के तहत सीआईएसएफ ने चंद्रपुरा के केंद्रीय विद्यालय परिसर में 50 फलदार पौधा का रोपण किया. कार्यक्रम में सीआईएसएफ के प्रभारी उप कमांडेंट नकुल कुमार वर्मा, उप कमांडेंट फायर विभाग के ज्ञान सिंह सहित इकाई के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद थे. इस अवसर पर सीआईएसएफ के प्रभारी उप कमांडेंट नकुल कुमार वर्मा ने कहा कि सीआईएसएफ लगातार अपने कर्तव्य का पालन करती रहती है. क्षेत्र में पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए जगह-जगह पौधा लगाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि वातावरण अनुकूल रहे. विद्यालय परिसर में पौधा रोपण किया जाना इसी का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, और उसे अपने पुत्र की भांति देखभाल कर अच्छे से बढ़ाना चाहिए ताकि प्राकृतिक वातावरण संतुलित रहे. यह">https://lagatar.in/bermo-there-is-an-expectation-to-adapt-buddhas-teachings-in-life-fulchand/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अपेक्षा है बुद्ध के उपदेशों को जीवन में ढालने की : फुलचंद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही