Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा : अमन सिंह के गुर्गे के खिलाफ कार्रवाई करने मांग

Chandrapura (Bokaro) : चंद्रपुरा के डीवीसी गेस्ट हाउस में संयुक्त रूप से विभिन्न दल के नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर अमन सिंह के गुर्गों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. कहा कि चंद्रपुरा क्षेत्र में सभी लोग आपसी सद्भावना के साथ रहते आये है. चंद्रपुरा में कोई अमन सिंह के गुर्गे के फोन से डरने वाला नहीं है. पुलिस को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यदि इस क्षेत्र में रंगदारी मांगने की कोशिश की गई तो मुहतोड़ जवाब दिया जायेगा. बता दें कि 10 मार्च को चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख चांदनी परवीन के पति मोहम्मद सनाउल्लाह को व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी मांगी गई है. सनाउल्लाह स्क्रैप का कारोबार करते हैं. रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई. मामले को लेकर डीवीसी चंद्रपुरा गेस्ट हाउस में बुधवार 15 मार्च को सर्वदलीय प्रेस-कॉन्फ्रेंस किया किया. प्रेसवार्ता में भाजपा नेता सह पूर्व चंद्रपुरा प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, आजसू पार्टी से बिगन महतो, मो.फकरुद्दीन अली, सीपीआई नेता मो.इस्लाम अंसारी, विस्थापित नेता करमचंद हांसदा शामिल थे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनाउल्लाह, निर्मल ठाकुर, राजेंद्र महतो, रंजीत कुमार महतो, कृष्णा पांडेय समेत सभी पार्टी के नेतागण थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-panchayat-level-training-completed-in-baraikala-and-tangtona/">यह

भी पढ़ें : कसमार : बरईकला व टांगटोना में पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही