Chandrapura: चंद्रपुरा प्रखंड के तुरियो पंचायत स्थित शिव मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 108 रुद्र महायज्ञ सह शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के चौथे दिन वृंदावन से आई मानस कोकिला कथावाचक राघव प्रिया ओझा के संगीतमय रामचरितमानस कथा का वाचन किया गया. कथावाचक ने रामलाला की जन्म की कथा सुनाते हुए जन्म उत्सव मनाया. सभी श्रद्धालु एक दूसरे को रंग गुलाल लगाए. राघव प्रिया ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया. पूर्व प्रमुख अनीता गुप्ता ने कथावाचक को अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मनित किया. पूर्व प्रमुख ने कहा कि भगवान की कथा सुनने से मन व शरीर पवित्र होता है और सभी कार्य सफल होते हैं. काफी संख्या में श्रद्धालुओं रातभर झूमते रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=628283&action=edit">यह
भी पढ़ें: बोकारो : विस्थापितों ने बीएसएल के ऐश पौंड का काम किया बाधित [wpse_comments_template]
चंद्रपुरा: रुद्र महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने मनाया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव

Leave a Comment