Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा: श्रद्धालुओं ने अंगारों पर चलकर दिखायी भक्ति की शक्ति

Chandrapura: चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो शिव-पार्वती मंदिर परिसर में 6 मई को भोक्ता पर्व परंपरागत श्रद्धा के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया. शिवालय में भोक्ता झूला देखने तथा पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. 24 घंटे का उपवास कर रात्रि में दर्जनों महिलाओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की. भोक्ता पर्व के तीसरे दिन शनिवार की सुबह शिव भक्तों ने आग के दहकते अंगारे पर चलने का हैरत अंगेज रिवाज भी निभाया. शिव की जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया. शिव भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए अपनी अपनी पीठ व बांह को लोहे के हुक से छेदवाया और उसमें रस्सी बांध कर लगभग 50 फीट ऊंची खूंटे पर दो डांडी में लटकते हुए चारों तरफ चक्कर लगाया. महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर पूजा अर्चना कर अपने परिवार की मंगल कामना की. शिव भक्तों की इस अनोखी साधना को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629217&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : पापड़ के लिए उलझे बाराती, फूटे सिर, टूटे गाड़ी के शीशे  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही