Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा : सीएसआर मद के तहत दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का किया गया वितरण

Chandrapura : चंद्रपुरा प्रखंड के बंदियो पंचायत अंतर्गत फतेहपुर में 10 मई को सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के सीएसआर मद से 8 दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि भव्या महिला समिति की अध्यक्ष सह सीसीएल ढोरी के जीएम मनोज कुमार अग्रवाल की पत्नी अर्चना अग्रवाल थीं. मौके पर उन्होंने कहा कि सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के सीएसआर मद से दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल वितरित किए जाने समेत अन्य सामाजिक कार्य भी किए जा रहे हैं. इस क्षेत्र की महिलाएं अपनी समस्याएं मुझे बताएं, निराकरण की पूरी कोशिश की जाएगी. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत जल्द कुटीर उद्योग की स्थापना होगी. सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के  सीएसआर मद से कई योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दो बड़ी सौगात दिया जाएगा. इस अवसर पर जिप सदस्य अजय कुमार महतो, चंद्रपुरा प्रखंड उप प्रमुख रिंकी कुमारी, पंसस फूलकुमारी देवी, आजसू नेता मिथिलेश महतो, सांसद प्रतिनिधि मिथिलेश महतो समेत सिम्मी सिंह, रुणु मजूमदार, सीता साह, श्वेता गुप्ता, रंजीत कुमार महतो, करम महतो, संगीता देवी, बैजनाथ महतो, नकुल महतो, वीणा कुमारी, सुनीता देवी व अन्य महिलाएं मौजूद थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632148&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही