Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा : संथाल समाज के दर्जनों युवाओं ने थामा आजसू का दामन

Chandrapura : चंद्रपुरा प्रखंड के संथाल समाज के दर्जनों युवकों ने आजसू पार्टी का दामन थामा. केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो व आजसू के केंद्रीय सचिव सह सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार महतो के नेतृत्व में रांची स्थित आवास में युवाओँ ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक लंबोदर महतो, आजसू के प्रधान प्रवक्ता डॉ.जयशरण भगत, सिद्धो कान्हू के प्रपौता मंडल मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबिता कुमारी ने युवकों का स्वागत किया.  आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी को संगठन के लिए काम करने ओर पार्टी को ओर ज्यादा मजबूत करने के लिए कहा. वहीं नवीन कुमार महतो ने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ युवा ही होते है और आजसू में युवाओं की फौज तैयार हो रही है. इस दौरान अनूप कुमार मुर्मू के अलावे चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र से दर्जनों युवक शामिल थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-annaprashan-of-12-babies-and-baby-shower-of-12-women/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : 12 शिशुओं का अन्नप्राशन और 12 महिलाओं की हुई गोदभराई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही