Search

चंद्रपुरा : कुशवाहा पंचायत परिषद को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर ज़ोर

Chandrapura : कुशवाहा पंचायत परिषद की बोकारो जिला कमेटी की संगठनात्मक विस्तार को लेकर सोमवार 24 अप्रैल को चंद्रपुरा प्रखंड के पपलो पंचायत में बैठक हुई. बैठक में केंद्रीय स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक कमिटी गठन पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बोकारो जिला के कुशवाहा समाज के लोगों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार महतो ने और संचालन ईश्वर महतो ने किया. [caption id="attachment_617970" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/KUSHWAHA-2-300x176.jpg"

alt="" width="300" height="176" /> बैठक में मौजूद कुशवाहा समाज के जनप्रतिनिधि[/caption] बैठक को संबोधित करते हुए राजेश महतो ने कहा कि समाज को आगे लाने के लिए प्रबुद्ध लोगों को आगे आने की जरूरत है. कहा कि उनके पिता एवं पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय अकलू राम महतो ने समाज के प्रति दिन रात काम किया. ऐसे लोगों के बुते ही आज कुशवाहा समाज यहां तक पहुंचा है चंद्रपुरा प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह तेलो पंचायत के मुखिया युगल महतो और पपलो के मुखिया कार्तिक महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि कुशवाहा समाज के विकास के लिए पूर्वजो की जयंती और पुण्यतिथि आयोजित कर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. उप प्रमुख रिंकी कुमारी और ईश्वर महतो ने बताया कि अगले माह संगठन के 15 सदस्य टीम की एक बैठक होगी. जिसमें महासम्मेलन की तिथि और स्थान निर्धारित किया जाएगा. कार्यक्रम को तेलो पशिचमी पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र महतो, तेलो मध्य पंचायत समिति सदस्य सदानंद महतो, प्रेमचंद महतो, रामचंद्र महतो, भैरव महतो, मुंशी महतो, राम प्रसाद महतो, जयनारायण महतो, दिनेश महतो, हुलास महतो, चेतलाल महतो, रंजीत महतो, गोविंद महतो, संतोष महतो, विदेशी महतो द्वारिका महतो ने भी संबोधित किया. यह">https://lagatar.in/bermo-asha-kiran-of-jharkhand-will-leave-for-tamil-nadu-to-participate-in-junior-federation-cup/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : जूनियर फेडरेशन कप में भाग लेने तमिलनाडु रवाना होगी झारखंड की आशा किरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp