Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा : मनरेगा की धीमी रफ़्तार पर रोजगार सेवक को लगी फटकार

Chandrapura (Bokaro) : चंद्रपुरा प्रखंड सभागार में विभिन्न योजनाओं को लेकर शुक्रवार को बीडीओ रेणु बाला ने पंचायतों के मुखिया के साथ समीक्षा बैठक की. समीक्षा के दौरान मनरेगा, सावित्री बाई फुले योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दीदी बाड़ी समेत कई योजनाओं वर्तमान स्थिति का ब्योरा लिया. तरंगा पंचायत में मनरेगा की धीमी रफ़्तार पर रोजगार सेवक युगल महतो को बीडीओ ने काफी डांट लगाई. सभी पंचायतों के मुखिया से बीडीओ ने क्रियान्वित योजनाओं की जानकारी लिया. साथ ही अधिक से अधिक योजना चयनित करने को कहा. बैठक के दौरान लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सभी पंचायतों में दीदी बाड़ी योजना को धरातल पर लाने का निर्देश दिया. इस दौरान बीपीओ प्रमोद ठाकुर, जीपीएस मिथलेश पांडेय उपस्थित थे. बैठक में मुखिया युगल महतो, जितेंद्र शर्मा, निरंजन महतो, अनुग्रह नारायण सिंह, चंदन सिंह, रीतलाल रजक, शंकर महतो, रेणु देवी, रुनम कुमारी के अलावे शिवचरण महतो, मंटू महथा, ब्रह्मदेव हेम्ब्रम, मो0 खुर्शीद, केदार महतो, परमेश्वर महतो, हीरालाल महतो, मधुसूदन महतो, मनोज साव व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-preparation-to-file-certificate-case-on-beneficiaries-who-do-not-complete-pm-housing/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पीएम आवास पूरा नहीं करने वाले लाभुकों पर सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही