Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा : अवैध लोहा लदा पिकअप वैन जब्त, ड्राइवर भी चढ़ा हत्थे

Chandrapura (Bokaro) : बेरमो की दुग्दा थाना पुलिस ने सोमवार की रात पटना गैरेज के समीप अवैध लोहा लदे एक पिकअप वैन को पकड़ा. मौके से गिरफ़्तार वैन के चालक जहरू गोप को पुलिस ने लोहे के अवैध कारोबार के आरोप में मंगलवार को तेनुघाट उपकारा भेज दिया है. दुग्दा थाना प्रभारी कन्हैया राम ने बताया कि सोमवार की रात सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पटना गैरेज के समीप कुछ लोग अवैध लोहा लोड कर ले जाने की तैयारी में हैं. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश देकर लोहा लदे वैन सहित चालक को दबोच लिया गया. पूछताछ में चालक जहरु गोप ने बताया कि पिकअप वैन में लदा अवैध लोहा तेलो लेकर जा रहा था. पिकअप वैन में लगभग 1 टन रेल पोल का एक टुकड़ा लदा हुआ है. यह">https://lagatar.in/bokaro-action-will-be-taken-on-advertisement-of-cigarette-and-tobacco/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सिगरेट व तंबाकू के विज्ञापन लगाने पर होगी कार्रवाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही