Chandrapura : सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर सोमवार को दुग्दा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता दुग्दा थाना प्रभारी कन्हैया राम व संचालन एसआई भीमसेन ने की. बैठक में थाना प्रभारी कन्हैया राम ने आगामी 26 जनवरी को होने वाली सरस्वती पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी पूजा स्थल पर अश्लील गाने न बजाएं. साथ ही साथ रात्रि 10 बजे के बाद साउंड सिस्टम को पूर्ण रूप से बंद कर दे. कहा कि किसी भी पूजा पंडाल में अश्लील गाने बजते हैं तो लोग तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें. पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. बैठक में मुखिया रीतलाल रजक, चंदन सिंह, मंटू महथा, ब्रह्मदेव हेम्ब्रम, मीना देवी, चन्द्रशेखर महथा, अर्जुन रजक, बोढ़न गोप, सुमित कुमार राय, मो.यासीन, संदीप रवानी, लखिन्द्र नाग समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-a-day-before-mother-asked-for-bank-account-number-the-news-of-sons-death-came-on-the-second-day/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : एक दिन पहले मां से बैंक खाता नंबर मांगा, दूसरे दिन बेटे की मौत की खबर आई [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : बेरमो : एक दिन पहले मां से बैंक खाता नंबर मांगा, दूसरे दिन बेटे की मौत की खबर आई [wpse_comments_template]
Leave a Comment