alt="" width="300" height="142" /> अखिलेश महतो के साथ पूर्व सीएम रघुवर दास व पूर्व सांसद रविन्द्र पांडेय[/caption] पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जगरनाथ महतो एक ऐसे शख्स थे जिनके सभी दलों के नेताओं से अच्छे संबंध थे. वे विधानसभा में बेबाकी से बात रखते और आम लोगों के कल्याण के लिए तत्पर रहते थे. अपने बेबाक बोली और अंदाज़ पर सभी के दिलों में राज करते थे. कहा कि टाइगर नाम के अनुरूप ही क्षेत्र व राज्य में काम किया. साथ ही कहा कि जगरनाथ महतो के शिक्षा मंत्री बनने के बाद से ही पूरे राज्य में शिक्षा का स्तर सुदृढ़ हो रहा था. इस दौरान चंदनकियारी के विधायक अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रदीप साहू, लक्ष्मण नायक, मेघन महतो, चंद्रशेखर महथा, महेंद्र महतो, जनकी कोड़ा, डेगलाल महतो, ईश्वर महतो सहित अन्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी. यह">https://lagatar.in/kasmar-people-who-are-fond-of-traditional-chandelier-horse-and-panta-dance/">यह
भी पढ़ें : कसमार : पारंपरिक झूमर, घोड़ा और पांता नाच के मुरीद हुए लोग [wpse_comments_template]

Leave a Comment