Search

चंद्रपुरा : सात दिवसीय शहीद सूदन महतो मेला के आयोजन को लेकर बैठक

Chandrapura (Bokaro) : सात दिवसीय 31वां शहीद सूदन महतो मेला के आयोजन को लेकर शनिवार को सिजुआ ग्रामीण विकास समिति के सदस्यों की बैठक शिवा महतो हाई स्कूल सिजुआ परिसर में हुई. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अशोक महतो व मेला कमिटी के सचिव राजकुमार महतो ने किया. संचालन विष्णु महतो ने किया. मेला कमिटी अध्यक्ष कार्तिक महतो ने कहा कि झररखण्ड अलग राज्य के लिए सूदन महतो ने लड़ाई लड़ी थी. इसी दौरान 21 मार्च 1992 को वे पुलिस की गोली लगने से शहीद हुए थे. तब से शिव महतो हाई स्कूल परिसर में उनके याद में सात दिवसीय मेला का आयोजन होता आ रहा है. मेले के दौरान रोज़ाना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा. इस दौरान मेला कमेटी का पुनर्गठन किया गया. जिसमें मेला कमेटी अध्यक्ष कार्तिक महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक महतो, सचिव राजकुमार महतो, संयुक्त सचिव विष्णु चरण महतो, कोषाध्यक्ष इतवारी महतो, सह कोषाध्यक्ष गोपाल महतो, संरक्षक नारायण महतो, कालीचरण महतो, पूरण महतो को बनाया गया है. साथ ही 21 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं, जिनमें संजय महतो, कमल महतो, देवंती देवी, ओमप्रकाश महतो, रमेश महतो, राम प्रसाद महतो, सत्यनारायण महतो, विश्वनाथ महतो, लालचंद महतो, मुकुंद मुरारी महतो, विनोद महतो, संतोष महतो, अजय महतो, विजय महतो, झगरू महतो, भरत महतो, वीरेंद्र महतो छकुन महतो, मोहन महतो, राजेश महतो पांडे जी शामिल हैं. यह">https://lagatar.in/fusro-problems-of-many-consumers-solved-in-energy-fair/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : ऊर्जा मेला में कई उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ हल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp