Search

 
 
 

चंद्रपुरा : हूल क्रांति के जननायक सिदो कान्हू की मनी जयंती

 
Chandrapura : हूल क्रांति के जननायक सिद्हो कान्हू की जयंती 11 अप्रैल को आजसू पार्टी कार्यकर्ताओं ने चंद्रपुरा के दुग्दा में मनाई. इस अवसर पर दुग्दा स्थित पार्टी कार्यालय से सिदो कान्हू चौक तक प्रखंड उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार महतो के नेतृत्व में बाइक जूलूस निकाला गया. जुलूस के सिदो कान्हू चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव नवीन कुमार महतो ने कहा कि सिदो कान्हू ने अंग्रेज व महाजनी प्रथा से आदिवासियों को मुक्त कराने के लिए ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया. इसे हूल आंदोलन के नाम से जाना जाता है. आंदोलने छेड़कर उन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे करने के साथ-साथ जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए आदिवासियों को एकजुट किया. श्रद्धाजंलि देने वालों में आजसू चंद्रपुरा प्रखंड उपप्रमुख रिंकी कुमारी, सांसद प्रतिनिधि नवीन कुमार महतो, प्रदीप महतो, मुखिया शंकर महतो, अजीत महथा, सतीश महतो, सौरभ दत्ता, सुरेश महतो, दिलीप महतो, युगल महली, अर्जुन कुमार, सिद्धार्थ हेंब्रम, अर्षल मरांडी, अनिल मरांडी, नीरव मुर्मू, विकास सिंह, भीम सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605585&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो: बोडैया में जिला परिषद मद से बनेगा उप स्वास्थ्य केन्द्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही