Chandrapura (Bokaro) : दुग्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदुआडीह, बीसीसीएल कॉलोनी में एक नाबालिग युवक अपने क्वार्टर में पंखे से झूलता हुआ मिला. थाना प्रभारी कन्हैया राम ने बताया कि स्वर्गीय नरेश भुइंया के पुत्र सतीश भुइंया का शव मंगलवार को अपने ही क्वार्टर में गमछा के सहारे सीलिंग फैन के कड़ी से झूलता मिला. घटना के वक्त मृतक की मां व भाई किसी काम से बाहर गए हुए थे. युवक घर पर अकेला ही था. परिजनों ने बताया कि सतीश भुइयां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी. स्थानीय मुखिया चंदन सिंह भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया. थाना प्रभारी ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया. मुखिया ने दाह संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग किया. यह">https://lagatar.in/arms-waving-miscreant-beaten-handed-over-to-the-police/">यह
भी पढ़ें : हथियार लहरा रहे बदमाश की धुनाई, पुलिस को सौंपा [wpse_comments_template]
चंद्रपुरा : मां और भाई काम से निकले बाहर और सीलिंग फैन से झूल गया युवक

Leave a Comment