Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा : लाभुकों के बीच सात यूनिट बकरी सेट का हुआ वितरण

Chandrapura (Bokaro) : चंद्रपुरा प्रखंड कार्यालय परिसर में पशुधन योजना के तहत शनिवार को सात यूनिट बकरी सेट लाभुकों के बीच वितरण किया गया. एक सेट में चार बकरी व एक बकरा होता है. प्रखंड प्रमुख चांदनी प्रवीण, उप प्रमुख रिंकी कुमारी, सांसद प्रतिनिधि अनूप कुमार मुर्मू ने संयुक्त रूप से बकरी का वितरण किया. इस अवसर पर प्रमुख चांदनी प्रवीण ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के लाभुकों को सौ प्रतिशत अनुदान राशि पर बकरी दी जा रही है. इससे लाभुक अपना जीविकोपार्जन कर सकते हैं. जनसेवक सह प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पम्पा मलिक ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के 7 अनुसूचित जनजाति के लाभुकों के बीच चार बकरी एवं एक बकरा सेट वितरण किया गया. इस दौरान भ्रमणशील पशु चिकित्सक पदाधिकारी आलोक कुमार, नीतीश कुमार, पंसस प्रमोद कुमार महतो, राजेन्द्र महतो, मंटू महतो, सदानंद महतो, सरिता वर्णवाल, कुलदीप महतो, लता कुमारी, मंजू देवी, ललित लहरे, धीरेंद्र हजाम, उमा देवी, रीना देवी, तनुजा कुमारी, फूलकुमारी देवी, रविन्द्र गिरी, जाबिर हुसैन, देवंती देवी, धनपाल समेत कई लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-sail-president-honored-team-prosperity-of-bokaro-steel/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सेल अध्यक्ष ने बोकारो स्टील की टीम प्रॉस्पेरिटी को किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही