Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रपुरा : एससी एसटी कर्मियों के हितों को लेकर मुखर रहेगा सिस्टा

Chandrapura : कोल इंडिया एससी एसटी एम्प्लाइज एसोसिएशन (सिस्टा) के दुगदा कोल वाशरी शाखा का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार 21 मार्च को दुगदा कोल वाशरी के मिलन केंद्र में संपन्न हुआ. सम्मेलन के मुख्य अतिथि सिस्टा के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार कनौजिया ने कहा कि आने वाले दिनों में सिस्टा परिवार और मजबूत होगा. मजदूरों ने समाज और राष्ट्र के निर्माण में हमेशा अपना योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि एसटी, एससी कर्मचारियों के हक व हितों को दूसरे यूनियनों ने हमेशा नजरंदाज किया. इसलिए 1989 में सिस्टा के गठन के साथ वंचित वर्ग के मजदूरों की लड़ाई शुरू की गई, जो लगातार जारी है. सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि बीसीसीएल जोन के महासचिव अर्जुन पासवान, बीसीसीएल जोन के कोषाध्यक्ष संजय मरांडी, कोयला भवन यूनिट के अध्यक्ष जय श्री, अथिति मुनि राज मीणा, बरोरा के क्षेत्रीय सचिव प्रेमलाल रजवार, सचिव छोटन दास, मुराईडीह के शाखा सचिव परमेश्वर रविदास, दामोदा कोलियरी के शाखा सचिव योगेश दास, अनिल बाऊरी व विश्वनाथ दयाल राम मौजूद थे.

            दुग्दा कोल वाशरी शाखा का हुआ गठन

सम्मेलन में सर्वसम्मति से दुगदा कोल वाशरी शाखा का गठन किया गया. संरक्षक प्रसून लकडा, अध्यक्ष डी रजक, कार्यकारी अध्यक्ष साहेब राम मांझी, सचिव चंचल कुमार, उपाध्यक्ष असनी मांझी, प्रभु दयाल मुंडारी, कोशेद्र पासवान, कालीचरण मांझी, दयानंद भगत, सहायक सचिव रामाशीष राम, बैजू रविदास, इंद्रदेव प्रसाद मांझी, राजा रंजीत, कोषाध्यक्ष सुनील टोपनो सह कोषाध्यक्ष बीरबल कुमार तुरी, अंकेक्षक ललन कुमार, संगठन सचिव धनेश्वर सोरेन, रामलाल मांझी, विशेश्वर राम, पैकन लाकड़ा एवं राजू मांझी को चुना गया. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-unseasonal-clouds-rained-many-eyes-got-wet-crops-were-destroyed-and-farmers-are-restless/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : बेमौसम बादल बरसे तो भीगे कई नैन, फसल हुई नष्ट और किसान हैं बेचैन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही