Chandrapura: छात्र संगठन का झारखंड़ बंद के समर्थन में जिप सदस्य अजय कुमार महतो व मुखिया शंकर महतो के नेतृत्व में तेलो, तारानारी, नर्रा, जुनौरी चंद्रपुरा, दुग्दा, टी-मोड़, भंडारीदाह, दमोदा सहित चंद्रपुरा प्रखंड के अन्य क्षेत्रों में दुकानों को बंद कराया गया. प्रर्दशकारियों ने हेमंत सरकार हाय-हाय, झारखंड से हेमंत सरकार को उखाड़ फेकेंगे, युवाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद करो, 60-40 नाय चलतो आदि नारों के साथ दुकानों को बंद कराया जा रहा था.प्रर्दशनकारियों ने कहा कि हेमंत की सरकार तानाशाही है, जब जो मन में आए वही करती है. अब राज्य के युवा जाग चुकें है,जब जब युवा जागा है परिवर्तन हुआ है. सरकार हम युवाओं का हक और अधिकार मार रही है. सरकार ने घोषणा की थी कि झारखंड में 1932 आधारित स्थानीय नीति लागू करेंगे. उसके विपरीत 60-40 नियोजन नीति लागू कर रही है. इसे कतई लागू नहीं होने देंगे. इसके लिए जो भी कुर्बानी देना पड़े सभी युवा तैयार है. मौके पर बासु महतो, सुरेश महतो, मनोज महतो, प्रकाश महतो आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613356&action=edit">यह
भी पढ़ें:बोकारो थर्मल : चाईबासा पुलिस ने मोस्ट वांटेड माओवादी समर दा का घर किया कुर्क [wpse_comments_template]
चंद्रपुरा: आंदोलनकारियों ने घूम-घूम कर दुकानों को कराया बंद

Leave a Comment