Search

 
 
 

चंद्रपुरा: सामाजिक कार्यकर्ता संघ का मनाया गया दूसरा स्थापना दिवस

 
Chandrapura: सामाजिक कार्यकर्ता संघ तारानारी का दूसरा स्थापना दिवस 7 मई को चंद्रपुरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मनाया गया. मुख्य अथिति माटी चित्रकार महावीर स्वामी, जिप सदस्य अजय कुमार महतो, पंसस उमा देवी, प्रधानाध्यापक सुखदेव रजक, प्राचार्य राजदेव प्रसाद, पूर्व प्रधानाचार्य अमृत महतो व ठाकुर प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. तारानारी व पपलो पंचायत के छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, निबंधन व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई. विजेता छात्र-छात्राओं को संघ की ओर से पुरस्कृत किया गया. महावीर स्वामी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता संघ कुछ वर्षो से लगातार सामाजिक कार्य कर रहा है. संघ द्वारा गरीब लोगों की मदद करना सराहनीय कार्य है. जहां जरूरत होगी वे पुण्य कार्य के लिए हमेशा खड़े रहेंगे. सदस्यों ने कहा कि संघ इन दो वर्षो में गरीब लड़कियों की शादी में मदद करना, गरीबों पर हो रहे शोषण का विरोध करना, असहाय बुजुर्ग, वयोवृद्ध लोगों को मदद व गरीब बच्चों के बीच पाठ सामग्री मुहैया कराते आ रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ सदस्यों की सराहनीय योगदान रही. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=629720&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो जिला क्रिकेट संघ को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही