Search

 
 
 

चंद्रपुरा : जगरनाथ महतो को दी गई श्रद्धांजलि

 
Chandrapura : चंद्रपुरा प्रखंड के नेहरू उच्च विद्यालय तेलो में 11 अप्रैल को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने के लिए श्रद्धांजिल सभा का आयोजन किया गया. सभा में राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी गई. सभा का आयोजन झामुमो के वरीय नेता योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में किया गया. सभा में सभी राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था. श्रद्धांजलि देने वालों में चंद्रपुरा प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह तेलो मध्य पंचायत के मुखिया युगल महतो, तेलो पश्चिमी पंसस राजेन्द्र महतो, तेलो मध्य पंसस सदानंद महतो, झामुमो चंद्रपुरा प्रखंड सचिव बालमुकुंद महतो, प्राचार्य आनंद महतो, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन पंडित, राजेश मंडल, भुनेश्वर महतो, ईश्वर महतो, आरपी यादव, अनिल पांडेय, प्रेमचंद महतो, संतोष महतो, गोविंद वर्णवाल, बेनी पंडित समेत अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=605585&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो: बोडैया में जिला परिषद मद से बनेगा उप स्वास्थ्य केन्द्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही