Chandrapura (Bokaro) : बेरमो अनुमंडल के दुग्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ीडीह के निकट सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हैं. थाना प्रभारी कन्हैया राम ने बताया कि मंगलवार की देर रात बुढ़ीडीह रोडसाइड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई थी. हादसे में दोनो बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गये थे. सभी घायलों को डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद चंदुआडीह बीसीसीएल कॉलोनी निवासी करण चौहान को बीजीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं परसाटांड़ दास टोला निवासी महेश दास की भी सदर अस्पताल बोकारो में इलाज के दौरान मौत हो गई. दो युवक सौरभ चौहान व शिबू दास का अस्पताल में इलाज चल रहा है. दोनों की भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल के आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों बाइक सवार बहुत ही तेज रफ्तार में थे. टक्कर इतनी जोरदार हुई कि काफी दूर तक सुनाई दी. होली के पूर्व संध्या पर दो युवकों की मौत हो जाने से खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया. यह">https://lagatar.in/chandrapura-mother-and-brother-came-out-of-work-and-the-young-man-swung-from-the-ceiling-fan/">यह
भी पढ़ें : चंद्रपुरा : मां और भाई काम से निकले बाहर और सीलिंग फैन से झूल गया युवक [wpse_comments_template]
चंद्रपुरा : बाइक हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत

Leave a Comment