Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंद्रशेखर राव पर ‘जादू-टोना’ करने का आरोप, क्या काली बिल्ली का हुआ इस्तेमाल

Hyderabad: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर भाजपा ने `जादू-टोना` करने का आरोप लगाया है. तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय ने कहा कि केसीआर ने `जादुई शक्तियां` हासिल करने के लिए अपने फार्महाउस पर काली बिल्ली का इस्तेमाल कर तंत्र-मंत्र कराए. उन्होंने दावा किया कि उन्हें यह जानकारी विश्वसनीय लोगों से मिली है. संजय ने कहा कि केसीआर के फार्महाउस में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. कोई नहीं जानता कि इस मामले में क्या हुआ. उन्होंने कहा, `मुझे केसीआर के इतिहास और कार्यों का विश्लेषण करने वाली विश्वसनीय रिपोर्ट मिली है. इस आधार पर मैं यह खुलासा कर रहा हूं. मैं सभी स्वामियों, वैदिक पंडितों और समाज की भलाई के लिए काम करने वालों से अपील करता हूं कि वे इसका हल निकालें और तेलंगाना को केसीआर की बुरी ताकतों से बचाएं.` इसे भी पढ़ें –‘हुक्मरान">https://lagatar.in/bahujan-samaj-engaged-in-campaign-to-become-hukmran-samaj-mayawati/">‘हुक्मरान

समाज’ बनने के अभियान में जुटे बहुजन समाज : मायावती
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/ttt-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

शुभ मुहूर्त देखकर पार्टी का नाम बदला गया

5 अक्टूबर को तेलंगाना भवन में दोपहर 1.19 बजे पार्टी की आम सभा की बैठक हुई, जहां नाम बदलने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, पंडितों ने उन्हें इसी शुभ मुहूर्त की सलाह दी थी. टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस कर दिया गया. टीआरएस का नाम बदलकर भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें –देश">https://lagatar.in/the-number-of-kovid-19-patients-in-the-country-has-come-down-to-28593/">देश

में कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम होकर 28,593 हुई

वित्त मंत्री सीतारमण ने भी साधा था निशाना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी सीएम केसीआर पर इसी तरह के आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने तांत्रिक और अंकशास्त्र के जानकारों की सलाह पर न केवल राज्य सचिवालय जाना बंद कर दिया है, बल्कि लंबे समय तक महिलाओं को अपने मंत्रिमंडल में शामिल भी नहीं किया. सीतारमण ने यह भी दावा किया कि केसीआर के नाम से जाने जाने वाले राव ने तांत्रिकों की सलाह पर अपनी पार्टी का नाम बदल लिया है. उन्होंने कहा, `तेलंगाना की भावना को समझने के लिए टीआरएस का गठन किया गया था. राव ने तेलंगाना को धोखा दिया और तांत्रिकों की सलाह पर टीआरएस का नाम बदलकर भारतीय राष्ट्र समिति (बीआरएस) कर दिया.` [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही