Search

चंद्रवंशियों को अपने हक के लिए आगे आना होगा : विनोद चंद्रवंशी

जरासंध महोत्सव सह चंद्रवंशी मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन Latehar:  चंद्रवंशी सेना के राष्ट्रीय संयोजक विनोद चंद्रवंशी ने कहा कि चंद्रवंशियों को अपने हक एवं अधिकार के लिए आगे आना होगा. विनोद चंद्रवंशी रविवार को लातेहार चंद्रवंशी सेना, लातेहार के द्वारा आयोजित जरासंध महोत्सव सह चंद्रवंशी मिलन समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले राष्ट्रीय चंद्रवंशी सेवा प्रमुख सह जिला अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी की अध्यक्षता में बाजारटांड से समाहरणालय मोड़ परिसर तक शोभा यात्रा निकाली गयी. यहां आयोजित सभा शुभारंभ भगवान जरासंध के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि व दीप जला कर किया गया. सभा में संयोजक शनि चंद्रवंशी ने चंद्रवंशियों को सीएनटी-एसपीटी एक्ट से मुक्त करने की मांग की. जिला अध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी ने आंदोलन को तेज करने एवं चट्टानी एकता का परिचय देने की अपील की. उन्होने कहा कि संगठन के 11 सूत्री मांगों से सरकार को अवगत कराया जायेगा. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-palli-catholic-sabha-elections-ajay-joseph-toppo-elected-president/">रांची

पल्ली कैथॉलिक सभा का चुनावः अजय जोसेफ टोप्पो चुने गए सभापति

झारखंड में भी अत्यंत पिछड़ा आयोग गठन की मांग

उन्होने बिहार के तर्ज पर झारखंड में भी अत्यंत पिछड़ा आयोग का गठन करने की मांग की. सुनील कुमार ने कहा कि अगर संगठन की मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो रांची के मोरहाबादी मैदान में महारैली निकाली जायेगी. कार्यक्रम के दौरान हैप्पी चंद्रवंशी ग्रुप गढ़वा के कलाकारों द्वारा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. मौके पर संयोजक चंचला चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, किरण चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार वर्मा, अजय चंद्रवंशी, सुनील चंद्रवंशी, धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, संतोष कुमार, सुजीत चंद्रवंशी,विवेक चंद्रवंशी,सरवन चंद्रवंशी,अजय रंजन,रामकिशोर चंद्रवंशी,अवध चंद्रवंशी,राहुल कुमार, संजीत चंद्रवंशी, अयोध्या चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, राकेश कुमार, आदर्श चंद्रवंशी व संतोष चंद्रवंशी समेंत काफी संख्या में चंद्रवंशी समाज के लोग जुटे थे. इसे भी पढ़ें-त्याग">https://lagatar.in/saint-vidyasagar-ji-maharaj-was-the-epitome-of-sacrifice-manoj-yadav/">त्याग

के प्रतिमूर्ति थे संत विद्यासागर जी महाराज : मनोज यादव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp