Search

 
 
 

चंद्रयान-3 के संपर्क में आते ही सक्रिय हुआ चंद्रयान-2

 
New Delhi : मिशन चंद्रयान-3 की 23 अगस्त की शाम छह बजे साफ्ट लैंडिंग होगी. भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें इस मिशन पर जमी हुई हैं. इस बीच चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद की कक्षा में चंद्रयान-3 का स्वागत किया है और दोनों के बीच संपर्क हुआ. चंद्रयान-3 मिशन की ओर से इसरो द्वारा सोमवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई. इसमें बताया गया कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का वेलकम किया. दोनों के बीच अच्छा खासा संपर्क स्थापित हुआ.

वर्ष 2019 में भारत ने  मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च किया था

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भारत ने अपना मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च किया था. ये अंतिम तक सही रास्ते पर था, मगर सॉफ्ट लैंडिंग में गड़बड़ी सामने आई. चंद्रयान-2 साफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाया और क्रैश हो गया. चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बीते 4 साल से चांद के आसपास चक्कर लगा रहा है. ये अपना काम कर रहा है. अब चार साल के पश्चात जब विक्रम लैंडर दोबारा से चांद के नजदीक पहुंचा, तब चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर सक्रिय हो गया.
इसे भी पढ़ें – बिहारः">https://lagatar.in/bihar-47-died-due-to-spurious-liquor-main-accused-arrested-from-nepal-border/">बिहारः

जहरीली शराब से 47 की मौत मामला, नेपाल सीमा से मुख्य आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही