Search

चंद्रयान-3 : विक्रम लैंडर चांद से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर, इंतजार कीजिए....

SriHarikota : आज रविवार की सुबह एक अच्छी खबर है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने जानकारी दी है कि अब चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद से दूरी सिर्फ 25 किलोमीटर रह गयी है. इसरो के अनुसार शनिवार-रविवार देर रात विक्रम लैंडर की गति दूसरी बार कम की गयी.                    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें  

विक्रम लैंडर ने 25 गुना 135 किलोमीटर की कक्षा में प्रवेश किया

खबरों के अनुसार डीबूस्टिंग प्रक्रिया के बाद विक्रम लैंडर ने 25 गुना 135 किलोमीटर की कक्षा में प्रवेश किया. इसका मतलब इसकी चांद की सतह से अधिकतम दूरी 100 किलोमीटर और न्यूनतम दूरी 25 किलोमीटर रह गयी है. सबसे कम दूरी से यह 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की कोशिश करेगा. इस क्रम में इसकी गति लगभग 2 मीटर प्रति सेकेंड के आसपास होगी.

 सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त शाम पांच बजकर 45 मिनट पर होने की उम्मीद  

इसरो ने सोशल मीडिया मंच एक्स’(पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, दूसरे और अंतिम डीबूस्टिंग (धीमा करने की प्रक्रिया) अभियान में लैंडर मॉड्यूल सफलतापूर्वक कक्षा में और नीचे आ गया है. मॉड्यूल अब आंतरिक जांच प्रक्रिया से गुजरेगा. चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग 23 अगस्त 2023 शाम पांच बजकर 45 मिनट पर होने की उम्मीद है.

चंद्रयान-3 अधिक चुनौतीपूर्ण स्थिति में पहुंच गया है

वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले कुछ क्षण इस मिशन के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे. चंद्रयान-3 अधिक चुनौतीपूर्ण स्थिति में पहुंच गया है. इसरो आश्वस्त है कि अभी तक सब कुछ तय कार्यक्रम के हिसाब से जा रहा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी भी स्पेस मिशन के अंतिम क्षणों को चिंता के आखिरी क्षण की संज्ञा दी जाती है. यह वही समय है जब लैंडर और रोवर उस ग्रह की सतह पर लैंड करता है.

लैंडर विक्रम का दिमाग करायेगा दिखायेगा करामात

लैंडर विक्रम अब अपने दिमाग का पूरा इस्तेमाल करेगा. वह अपने सेंसर और कैमरों की मदद से लैंडिंग की उचित जगह की तलाश करेगा. वह अपनी गति लगभग शून्य कर लेगा. फिर धीरे-धीरे चांद पर इसके चारों पाये कदम रखेंगे. कहा गया है कि 12 डिग्री के झुकाव के साथ लैंडर विक्रम चांद पर उतरेगा. इस क्रम में प्रज्ञान रोवर इससे बाहर निकलेगा. 14 दिन तक चांद की सतह पर प्रज्ञान रोवर का परीक्षण जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//