शव के साथ सड़क पर बैठे लोग
पोस्टमार्टम के बाद मृतका के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. भीम आर्मी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इंदिरा गांधी चौक को जाम कर दिया गया. शव के साथ लोग सड़क पर बैठ गए. जिसकी वजह से इंदिरा गांधी चौक के समीप लंबा जाम लग गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. जाम कर रहे लोग हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के लोग जामकर्ताओं को समझा-बुझाकर सड़क जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे. मगर नाराज लोग मानने को तैयार नहीं थे. खबर लिखे जाने तक लोग सड़क पर ही शव के साथ बैठे थे. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-bus-carrying-45-passengers-fell-into-a-gorge-12-killed-many-injured-rescue-operation-underway/">महाराष्ट्र: 45 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
घर पर जब कोई नहीं था, तब घटना को दिया गया अंजाम
बच्ची के पिता के अनुसार, सभी लोग शुक्रवार शाम सात-साढ़े बजे बगल के घर में गये थे. उसी बीच कोई उनकी बच्ची को उठाकर किनारे ले गया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और घर के नजदीक आम पेड़ के नीचे फेंक दिया. बच्ची के शरीर पर गहरे के साथ होठ और नाक पर भी गहरे चोट के निशान मिले हैं. 10 साल की बच्ची गांव के ही स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी. उसके माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं. घटना के दिन पिता गांव में ही थे, मगर मां रांची में मजदूरी के लिए गई हुई थी. बेटी की हत्या की सूचना मिलते ही वह भागी-भागी घर पहुंची. बच्ची को देखते ही उससे लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी. गांव की महिलाओं ने उसे संभाला. मौके पर कुछ जन प्रतिनिधी भी पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया.alt="" width="600" height="400" />
बच्ची के साथ दरिंगी की हदें पार
गांव की महिलाओं का कहना है कि बच्ची के साथ दरिंदगी की हदें पार की गई है. अप्राकृतिक यौनाचार के बाद गला दबाकर उसे बेरहमी से मार डाला गया है. गांव के लोगों का कहना है कि निर्भया कांड की पुनरावृत्ति चंदवा में की गई है. घटना के बाद से ग्रामीण काफी गुस्से में हैं. सभी जल्द से जल्द दरिंदो की गिरफ्तार और कठोर से कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.भीम आर्मी के सचिव बीरेंद्र कुमार की भतीजी है मृतका
जिस बच्ची की दरिंदगी के बाद हत्या कर दी गई वह भीम आर्मी के प्रदेश सचिव बीरेंद्र कुमार की भतीजी है. बीरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस जल्दी ही इस घटना का उद्भेदन नहीं करती है तो आंदोलन का रुख अख्तियार किया जायेगा.अपराधियों में खत्म हो गया है कानून का भय : असगर खान
[caption id="attachment_609518" align="alignleft" width="150"]alt="असगर खान" width="150" height="150" /> असगर खान[/caption] कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान ने कहा कि चंदवा में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. अपराधियों में कानून का खौफ खत्म हो गया है. यहां बेटियां सुरक्षित नहीं है. लोगों में डर का माहौल है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लगातार जघन्य अपराध को अंजाम दे रहे हैं. 10 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर देना इसका उदाहरण है. उन्होंने पुलिस-प्रशासन से इस जघन्य अपराध में संलिप्त अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : 7">https://lagatar.in/7-crore-deal-7-players-inside/">7
खिलाड़ी, 7 करोड़ की डील, PNB-IDBI बैंक से पैसों का इंतजाम, छोटी रकम नकद मिली, चेक कैश ही नहीं हुए [wpse_comments_template]

Leave a Comment