Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र में स्थित सिकनी कोयला खदान है. जिसकी नींव 1989 में रखी गई थी.1990 से खनन का कार्य प्रारंभ हुआ था. शुरुआत में महज आम जनों से लगभग 50 एकड़ जमीन दस हजार रुपए मात्र के हिसाब से बिना हो हंगामा के अधिग्रहण कर खदान की शुरुआत की गई थी. खदान को जमीन देने वाले बहुत से रैयत नौकरी पर लग गये तो कुछ लोग व्यापार में लग गये. खदान का संचालन सरकार का उपक्रम जे एस एम डी सी संवेदक के माध्यम से करवाती है. अधिग्रहित जमीन के समाप्त होने पर खदान से कोयला निकालने का काम 7 माह बंद रहा. प्रथम चरण का 49 एकड़ 50 डिसमिल जमीन के फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद पुन: 2014 तक चली. दूसरे चरण में एक सौ पचीस फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद 15-16 में संवेदक के द्वारा खनन कार्य का संचालन नहीं कर पाने से कुछ दिनों तक खनन कार्य बंद रहा. खदान बंद होने के कारण मजदूर रोज़ी-रोटी को परेशान रहे. अंंतत: खदान चालू हुआ और वर्तमान में चालू हालत में है. इसे भी पढ़ें - BJP">https://lagatar.in/bjp-mp-nishikant-dubey-gets-relief-hc-directs-him-to-file-reply/">BJP
सांसद निशिकांत दुबे को मिली राहत बरकरार, HC ने जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
: चाईबासा के गोइलकेरा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल [wpse_comments_template]
सांसद निशिकांत दुबे को मिली राहत बरकरार, HC ने जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
मजदूर गाड़ी में कोयला लोड करने का काम करते है
वर्तमान में खदान से एक हजार दो सौ मजदूरों की रोजी रोटी चलती है. मजदूर यहां गाड़ी में कोयला लोड करने का काम करते हैं इससे मिलने वाले पैसे से इन मजदूरों के घर का चूल्हा जलता है. मजदूरों एक दिन में 130/-प्रति टन तथा 150/-प्रति टन स्टीम के लिए मजदूरी मिलती है. मजदूर की संख्या ज्यादा होने के कारण सभी मजदूरों को प्रतिदिन गाड़ी नहीं मिल पाती है, मजदूरों के टीम में बारह लोग रह कर काम हैं.मजदूर संघ करते हैं मजदूरों का प्रबंधन
मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने बताया कि संघ का ही देन है कि यहां वर्तमान में बारह सौ मजदूरों को रोजगार मिला हुआ है. यहां भी कुछ लोगों के द्वारा प्रयास किया गया था कि गाड़ी लोड करने का काम मशीन से ही हो. संघ की वजह से यहां मशीन से गाड़ी में लोड ना होकर मजदूरों को रोजगार मिला हुआ है. संघ के द्वारा मजदूरों तथा अन्य के प्रबंधन के लिए प्रति लोड ट्रक से एक सौ रुपए ली जाती है . इससी पैसे से मजदूर के कल्याण के कार्य में लाया जाता है और कुछ लोगों को रोजगार भी मिलता है.खदान खुले 33 साल हो गये लेकिन आज भी सिकनी गांव के साथ अगल-बगल के गांव भी नहीं बदल पायी है. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ied-blast-in-chaibasas-goilkera-crpf-jawan-injured/">BREAKING: चाईबासा के गोइलकेरा में आईईडी ब्लास्ट, सीआरपीएफ जवान घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment