Search

चंदवा : दंपती की हत्या मामले में 13 गिरफ्तार

Chandwa : डायन-बिसाही के आरोप में मंगलवार की रात एक वृद्ध दंपती शिबल गंझू एवं बवनी देवी की हत्या कर दी गई थी. मामले को लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने गंभीरता से लिया. चंदवा थानेदार अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर कार्रवाई के निर्देश दिए. गठित टीम ने चंदवा थाना क्षेत्र के हेसला गांव से 12 और हेसालौंग गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-rahul-gandhi-will-have-to-appear-in-ranchi-court-in-modi-surname-case-plea-for-exemption-from-personal-appearance-rejected/">BREAKING:

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को रांची कोर्ट में होना होगा हाजिर, व्यक्तिगत पेशी से छूट की याचिका खारिज
पुलिस ने बताया कि गांव के कुछ लोगों को मृत दंपती पर डायन होने का संदेह था. बीते 22 अप्रैल को सरहुल पूजा के दिन सेन्हा में दो युवक अजय महतो और मुकेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. जिसके बाद गांव को लोगों का कहना था कि बुजुर्ग दंपती ने तंत्र मंत्र किया, जिससे युवकों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में मृत दंपती के खिलाफ आक्रोश था. मंगलवार की रात हेसालौंग के पाहन धीरज मुंडा और हेसला के पाहन बुतरू पाहन के साथ आक्रोशित ग्रामीण शिबल गंझू व बवनी देवी के हेसला स्थित घर पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों ने पीट-पीटकर दोनों की हत्या कर दी. इस मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 102/2023 दिनांक 3/05/23 धारा 147/149/342/324/325/307/302/120 बी भादवि एवं 3/4 डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. (लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

 इनकी हुई गिरफ्तारी

दंपती की हत्या के आरोप में बुतरू पाहन पिता-स्व. भीषम पुजेर उर्फ भीष्म पाहन, संतोष गंझू पिता-अयोध्या गंझू, परदेशी मुंडा पिता-बुधु मुंडा, सेन्धु मुंडा पिता-स्व. सुधु मुंडा, अमृत गंझू पिता-स्व. गुठू गंझू, सुलेन्द्र गंझू पिता- स्व. धोधिया गंझू, बिनोद सिंह पिता-स्व. दशरथ सिंह, भोला मुंडा पिता- दिलीप मुंडा, राम चन्द्र मुंडा पिता- बुतरू पाहन, मुनवा मुंडा पिता-स्व मंगरा मुंडा, रामधन गंझू पिता-स्व. सर्वजीत गंझू 13 परमेश्वर मुण्डा पिता-स्व. भीष्म पाहन उर्फ भीष्म पुजेर सभी हेसला गांव, थाना चंदवा के रहनेवाले हैं. वहीं हेसालौंग गांव के धीरज मुंडा पिता बुधु मुंडा को गिरफ्तार किया गया है.

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

चंदवा थानेदार अमित कुमार गुप्ता, पुअनि विकास शर्मा, पुअनि जमील अंसारी, पुअनि नारायण यादव, पुअनि दिव्य प्रकाश, पुअनि सुनील टूटी, सअनि राम प्रसाद यादव एवं सैट चंदवा, माल्हन पिकेट, सिकनी पिकेट एवं चेटर पिकेट के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

चंदवा में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था : अयुब खान

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अयुब खान ने चंदवा में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि चंदवा में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है. 20 दिनों में तीन हत्याओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. अयुब खान ने कहा कि लोगों में कानून का खौफ नहीं है. इसी का नतीजा है कि लाधूप पंचायत के हेसला बांझी टोला गांव में अंधविश्वास के कारण बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या कर दी गई. यह काफी दुखद घटना है. इससे पहले 14 अप्रैल की रात हाका गांव में दलित छात्रा की रेप के हत्या कर दी गई थी. वर्तमान समय में गांव से लेकर शहर तक कोई सुरक्षित नहीं है. हत्या, कोयला, लोहा स्क्रैप चोरी चरम पर है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-security-personnel-caught-with-ganja-in-central-jail-suspended/">हजारीबाग

: सेंट्रल जेल में दो सुरक्षाकर्मी गांजा के साथ पकड़ाये, दोनों बर्खास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp