Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : राशन डीलर से रंगदारी मांगने वाला 2 अपराधी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Chandwa : चंदवा थाना प्रभारी ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों अपराधी स्थानीय राशन डीलर को हथियार की नोंक पर रंगदारी मांग रहे थे. पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे. फिर चंदवा वरीय पुलिस अधीकारी के निर्देश पर चंदवा थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई. लोहरसी डीलर के घर पहुंच कर दोनों अपराधियों को हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-ganesh-mahotsav-concludes-in-kasmar-with-idol-immersion/">बोकारो

: मूर्ति विसर्जन के साथ कसमार में गणेश महोत्सव का समापन

लोडेड देसी कट्टा बरामद

एक अपराधी रूपक चौधरी उर्फ रूपक क्रांति, पिता स्व केदार चौधरी लुकुईया जबकि दूसरा अपराधी उमेश कुमार गंझू, पिता स्व करमा गंझू साकिन केकराही गाड़ा थाना खलारी जिला रांची है. अपराघियों के पास से पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा और 8 एमएम का एक जिंदा गोली, एक मोबाइल फोन और एक कार बरामद किया है. पुलिस की छापेमारी टीम में थाना प्रभारी बबलू कुमार, पुअनि जमील अंसारी, पुअनि धर्मेन्द्र महतो, पुलिस और सैट 44 के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें :दीनदयाल">https://lagatar.in/modi-is-busy-in-realizing-deendayals-dreams-babulal/">दीनदयाल

के सपनों को साकार करने में जुटे हैं मोदी : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही