Search

 
 
 

चंदवा : बीएसएनएल एक्सचेंज में 25 बैटरी की चोरी

 
Chandwa (Latehar) : स्थानीय बीएसएनएल एक्सचेंज कार्यालय में 31 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने 25 पीस बैटरी की चोरी कर ली. उप मंडल अभियंता हनुमान प्रसाद तिवारी ने इस संबंध में चंदवा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 31 मार्च की रात तकरीबन दस बजे एक्सजेंच में बहाल ठेका कर्मी पवन कुमार गिरि ने उन्हें सूचति किया कि एक्सचेंज का ताला तोड़ कर 25 बैटरी की चोरी कर ली गयी है. उसने बताया कि वह अपने मामा के घर खाना खाने गया था. इसी दौरान चोरों ने चोरी कर ली. श्री तिवारी ने बताया कि इससे पूर्व सांसद बीएसएनएल टावर से 54 पीस बैटरी की चोरी कर ली गयी थी. इसकी सूचना भी थाना को दी गयी थी. इसे भी पढ़ें : JPSC">https://lagatar.in/path-cleared-for-jpsc-second-batch-dsp-shivendra-to-become-ips-hc-directs-to-strengthen-service/">JPSC

सेकेंड बैच के DSP शिवेंद्र के IPS बनाने का रास्ता हुआ साफ, HC ने सेवा संपुष्ट करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही