Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : नाबालिग बच्चे पर मुहल्ले के ही युवक ने किया चाकू से हमला

Advertisement
Advertisement

चंदवा के तिलैयाटांड मुस्लिम मुहल्ले की घटना

Chandwa : शहर से सटे तिलैयाटांड मोहल्ले में सोमवार की दोपहर एक युवक ने एक बच्चे पर चाक़ू से हमला कर दिया. बच्चे के हाथ और चेहरे पर युवक ने चाकू से वार किया है, जिसमें वह जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. घटना के संबंध में बच्चे के पिता आशिक अंसारी (डेमटोली, चंदवा) ने चंदवा थाना में आवेदन दिया है. चाकू से हमला का आरोप मुहल्ले के ही अब्दुल्लाह नामक युवक पर लगाया है. आवेदन में कहा कि मेरा बेटा चंदवा कब्रिस्तान की तरफ से घर जा रहा था उसी बीच अबदुल्लाह ने मेरे बेटे के साथ गाली-गलौज की और चाकू से उसपर हमला कर दिया. जिसमें उसके हाथ और चेहरे में चोट आयी है. बताते चलें कि दो वर्ष पूर्व भी उक्त सनकी युवक अब्दुल्ला ने तिलैयाटांड़ के ही रहने वाले तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था. इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अभी वह हाल ही में एक आपराधिक मामले में रांची जेल से छूट कर आया है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : अगली">https://lagatar.in/to-give-a-clean-environment-to-the-next-generation-every-person-must-plant-a-tree-chief-minister/">अगली

पीढ़ी को शुद्ध वातावरण देने के लिए हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाये : मुख्यमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही