Search

 
 
 

चंदवा : अबुआ आवास सूची में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीण नाराज

 
Chandwa, Latehar:  अबुआ आवास के लाभुकों के चयन में अनियमितता को लेकर सोमवार को बैलगाड़ा गांव के ग्रामीणों ने बैठक की. मुखदेव गोप ने बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में मुखदेव गोप ने स्वयंसेवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि इनके परिवार के पांच सदस्यों का नाम अबुआ आवास योजना में सूचीबद्ध किया गया है. यहां कई ऐसे परिवार हैं जो किसी भी आवास योजना से अब तक लाभान्वित नहीं हो पाए हैं. अत्यंत गरीबों का नाम भी आवास योजना के लिए सूचीबद्ध नहीं किया गया. वैसे लोगों का नाम सूची में जोड़ दिया गया, जिनके पास ट्रैक्टर और बोलेरो है. उनके परिवार वाले पहले भी आवास योजना का लाभ ले चुके हैं. गांव की जयंती देवी पति संतोष यादव का एक ऐसा परिवार है जिसकी दो बच्ची युवा हो चुकी हैं और यह परिवार अत्यंत गरीब है. आज तक अपना मकान नहीं है. एक कमरे के खपरैल मकान में अपने पालतू जानवर बकरी के साथ रहते हैं. गाय- बैल को घर के बाहर बांधा करते हैं. ऐसे लोगों का नाम भी वरीयता सूची में नहीं है.ग्रामीणों ने उपायुक्त से अबुआ आवास योजना का लाभ दिये लाने की मांग डीसी, लातेहार से की है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-annual-festival-of-shri-vaishnav-durga-temple-will-begin-with-kalash-yatra/">लातेहार

: कलश यात्रा के साथ शुरू होगा श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का वार्षिकोत्सव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही