चंदवा : पेड़ों के मुआवजे में घपले का आरोप, रैयत बोले- दस्तावेज नहीं दिखा रहे अधिकारी
Chandwa : प्रखंड के अनगड़ा क्षेत्र में पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा टावर पर वायर लगाने का काम किया जा रहा है. वायर के गुजरने वाले क्षेत्र के नीचे पड़ने वाले सभी पेड़ों को पावर ग्रिड के कर्मी कटवा रहे हैं. अनगड़ा गांव के राजकुमार गंझू ने कहा कि मेरे जमीन से सखुवा के बीस पेड़, पीपल का एक और महुआ के दो पेड़ समेत कुल तीस पेड़ को बिना हमलोगों की सहमति के काट दिया गया. पावर ग्रिड के कर्मियों ने मेरे पिताजी का बैंक खाता लेकर दो लाख चार हजार तीन सौ तेईस रुपया (204323) जमा करा दिया गया है. मुआवजा से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर टाल-मटोल किया जा रहा है. मुझे मुआवजा की राशि में गड़बड़ी का अंदेशा है.
Leave a Comment