Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : सीएम हेमंत सोरेन से अपील, टोरी फ्लाई ओवर का शुरू कराएं निर्माण

Chandwa : लातेहार में 13-14 फरवरी को खतियानी जोहार यात्रा है. इसमें शामिल होने के लिए सीएम हेमंत सोरेन लातेहार पहुंचेंगे. सीएम के लातेहार आगमन को लेकर जिलेवासियों को उनसे कई उम्मीदें है. कामता पंचायत समिति सदस्य अयूब खान ने सीएम हेमंत सोरेन से चंदवा- टोरी फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू कराने की अपील की है. अयूब खान से कहा कि टोरी फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं होने से इलाके के लोगों को बहुत परेशानी होती है. टोरी रेलवे क्रॉसिंग फाटक जाम होने की वजह से कई बार गंभीर मरीजों की इलाज के अभाव में जान भी चली जाती है. हाल के दिनों में कई मरीज फाटक खुलने के इंतजार में दम तोड़ चुका है. फ्लाई ओवर निर्माण की मांग इलाके के लोगों की बहुप्रतिक्षित मांग है. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से हस्तक्षेप कर इसका निर्माण शुरू कराने की अपील की है. बता दें कि आरओबी निर्माण के लिए 03 अप्रैल 2021 को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम हेमंत सोरेन, सांसद सुनील सिंह, विधायक बैद्यनाथ राम की उपस्थिति में ऑनलाइन शिलान्यास किया था. मगर अबतक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. इसे भी पढ़ें : ‘लिफाफा’">https://lagatar.in/governor-ramesh-bais-left-without-opening-secret-of-lifafa/">‘लिफाफा’

का ‘राज’ खोले बिना चले गए राज्यपाल रमेश बैस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही