Latehar : चंंदवा थाना क्षेत्र के हाका गांव में चौथी कक्षा की दस साल की एक मासूम छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी नृशंस हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.बालूमाथ के समाजसेवी जावेद अख्तर ने लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजमणी प्रसाद को एक आवेदन सौंप कर आरोपियों के मुकदमा में किसी भी अधिवक्ता के द्वारा पैरवी नहीं करने की अपील की. अख्तर ने कहा है कि इस प्रकार की कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए कम है. चंदवा पुलिस द्वारा इस सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस तरह के अमानवीय कृत्य करने वाले आरोपियों को कभी माफ नहीं किया जा सकता है. ऐसे आरोपियों की मदद नहीं करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ed-got-land-related-documents-from-press-advisors-pps-udayshankars-hideout/">रांची
: प्रेस सलाहकार के PPS उदयशंकर के ठिकाने से ईडी को मिले जमीन संबंधित दस्तावेज [wpse_comments_template]
: प्रेस सलाहकार के PPS उदयशंकर के ठिकाने से ईडी को मिले जमीन संबंधित दस्तावेज [wpse_comments_template]
Leave a Comment