Search

 
 
 

चंदवा : पोषण माह के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

 
Chandwa : समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे पोषण माह के तहत शुक्रवार को चंदवा में रैली निकाली गई. रैली प्रखंड कार्यालय से निकलकर इंदिरा गांधी चौक पहुँची, इसके बाद मुख्य सड़क होते हुए वापस प्रखंड कार्यालय में संपन्न हुई. रैली के माध्यम से सितंबर माह में प्रखंड के सभी पंचायतों में पोषण माह के पांच सूत्रों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने, गर्भधारण से बच्चे की उम्र दो वर्ष पूरी होने तक माँ व बच्चे की उचित देखभाल की जानकारी दी जायेगी. 6 माह की उम्र पूरी होने के बाद पर्याप्त पौष्टिक आहार शुरू करने, एनीमिया से बचाव के लिए आयरन युक्त आहार, डायरिया से बचाव हेतु व्यक्तिगत स्वक्षता व साफ सफाई का पालन करने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका ज्योति बाला, महिला पर्यवेक्षिका पूजा विनायक, वीना देवी, फील्ड कोऑर्डिनेटर तेजस्विनी, अफसाना खातून, फील्ड कोऑर्डिनेटर समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं-सहायिकाएं शामिल थी. इसे भी पढ़ें–एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-in-sri-lanka-super-4-by-defeating-bangladesh-in-a-thrilling-match-naagin-dance-became-a-topic-of-discussion/">एशिया

कप: रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर श्रीलंका सुपर 4 में, नागिन डांस बना चर्चा का विषय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही