Search

 
 
 

चंदवा : बरवाटोली प्राथमिक विद्यालय बंद, पढ़ाई के लिए 2 किमी दूर जाते हैं बच्चे

 
ग्रामीणों ने बंद पड़े विद्यालय को पुन: चालू करवाने की मांग की Chandwa: चंदवा प्रखंड क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत बरवाटोली का उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बंद पड़ा है. विद्यालय भवन पालतू मवेशियों के बांधने का काम आ रहा है. अभिभावक अपने नौनिहालों को पढ़ाई के लिए दो किलोमीटर दूर चितरपुर और चकला भेजते हैं. गांव जंगलों के बीच बसा हुआ है. हाथियों का आतंक बना रहता है. बच्चे डर के साये में स्कूल जाते हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-fruit-plants-will-be-planted-for-environmental-balance-and-food-for-elephants/">चांडिल

: पर्यावरण संतुलन व हाथियों के भोजन के लिए लगाए जाएंगे फलदार पौधे

अनहोनी की बनी रहती है आशंका

ग्रामीण बताते हैं कि जब विद्यालय खुला था तो ग्रामीण काफी खुश थे. बच्चे पढ़ाई तन्मयता से कर रहे थे. समय बीतता गया और शिक्षक पढ़ाने में उदासीनता बरतने लगे. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी. इस से नाराज होकर अभिभावक अपने बच्चों को गांव से दूर के विद्यालयों में भेजने लगे. ऐसी स्थिति में विद्यालय में बच्चों की संख्या कम हो गई. इसे देख हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालय को दूसरे विद्यालय में समाहित करते हुए विद्यालय बंद कर दिया. पंचायत चकला के उप मुखिया रामचंद्र भगत और बरवाटोली गांव के लोग जिला प्रशासन से बंद पड़े विद्यालय को पुन: चालू करवाने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें :पलामू:">https://lagatar.in/palamu-clash-between-two-groups-in-land-dispute-one-killed-three-injured/">पलामू:

जमीन विवाद में दो गुटों में झड़प, एक की मौत, तीन घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही