Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कितने आवेदनों का हुआ निष्पादन बीडीओ को नहीं पता !

Chandwa  : पिछले वर्ष राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पंचायत स्तर पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के माध्यम से सरकार का मकसद था कि गांव स्तर पर जो ग्रामीण निवास करते हैं उन लोगों के पास सरकार पहुंच सके और उनकी समस्याओं का सहूलियत से निष्पादन कर सके. सरकार आपके द्वार शिविर के माध्यम से ग्रामीणों के राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, आजीविका, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुधन, श्रम निबंधन, भू-राजस्व से संबंधित हजारों आवेदन प्राप्त हुए थे. बीते एक साल में प्राप्त आवेदनों पर कितने आवेदनों का निष्पादन हो पाया है इसकी जानकारी न प्रखंड कार्यालय को है और न ही प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार के पास इस संबंध में कोई जानकारी है. इसे भी पढ़ें–बिहारः">https://lagatar.in/bihar-dead-body-of-a-youth-absconding-after-killing-wife-and-mother-in-law/">बिहारः

पत्नी और सास की हत्या कर फरार युवक की मिली लाश

12 अक्टूबर 2022 से शुरु हो रहा है सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

कार्यक्रम के बाद सैकड़ों ग्रामीण प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाते रहे, यह जानने की कोशिश करते रहे कि उनके दिये हुए आवेदन पर कार्रवाई हुई या नहीं. इस दौरान कई लोगों के आवेदन ही गुम हो गए जिसकी जानकारी ना ही पंचायत के मुखिया के पास है और न ही बीडीओ के पास. इस संबंध में जब बीडीओ विजय कुमार से पूछा गया कि बीते वर्ष हुए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कितने मामलों का निष्पादन किया गया और कितने आवेदन पेंडिंग पड़े हैं और क्यों तो पहले उनके द्वारा कहा गया कि देखते हैं डेटा में क्या है. जब पुनः पत्रकारों ने उनसे पूछा तो डेटा नहीं खुल रहा है कह कर अपना पलड़ा झाड़ लिया. एक बार फिर राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए फिर से 12 अक्टूबर से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prakash-patra-kept-fighting-till-the-last-breath-for-the-laborers-arup-chatterjee/">धनबाद

: मजदूरों के लिए अंतिम दम तक लड़ते रहे प्रकाश पात्रा- अरूप चटर्जी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही