Search

 
 
 

चंदवा : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने की मंत्रणा

 
Chandwa (Latehar): आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नगर मंदिर के व्यवस्थापक गोकुल शाही के चंदवा स्थित आवासीय परिसर में भाजपा नेताओं की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कहा गया कि लोकसभा चुनाव 2024 में पूरे देश में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रचंड बहुमत से भाजपा जीत कर आयेगी और एक बार फिर नरेंद्र मोदी देश की बागडोर थामेंगे. बैठक में शामिल पलामू संसदीय क्षेत्र के पूर्व भाजपा सांसद ब्रजमोहन राम ने कहा कि इंडिया गठबंधन में बिखराव शुरू हो गया है. चुनाव तक इंडिया गठबंधन काफी कमजोर हो चुकी होगी. बैठक में प्रसिद्ध मां नगर भगवती मंदिर के सुदंरीकरण पर भी चर्चा की गयी. मौके पर नगर मंदिर व्यवस्थापक गोकुल शाही, रामजी राम वर्मा उर्फ रामू,अर्जुन ठाकुर, पूर्व पोस्टमास्टर बाबूलाल साव व विनय कुमार उर्फ रिक्की वर्मा उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-cm-hemant-soren-will-appear-before-ed-for-questioning-on-january-31/">रांची:

CM हेमंत सोरेन 31 जनवरी को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए होंगे उपस्थित 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही