Search

 
 
 

चंदवा : प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लिया संज्ञान, पीड़ित परिवारों में बांटे राशन किट और कंबल

 
Chandwa : प्रखंड क्षेत्र के चकला पंचायत के तिलैया दामर गांव में जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया था. हाथियों ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया था और खाद्य सामाग्रियों को नष्ट कर दिया. जिसकी वजह से ग्रामीणों के बीच खाने के लाले पड़ गये. ऐसे में ग्रामीणों ने राशन और कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कंबल की मांग की थी. यह खबर दैनिक अखबार शुभम संदेश और लगातार डॉट इन पर रविवार को प्रमुखता से छपी. जिसके बाद सोमवार को जनप्रतिनिधियों ने पीड़ितों को कंबल मुहैया कराया था. वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार ने मंगलवार को खबर का संज्ञान लिया. (पढ़ें,  चंदवा">https://lagatar.in/canopy-a-herd-of-wild-elephants-created-havoc-the-villagers-were-scared/">चंदवा

: जंगली हाथियों का झुंड मचाता रहा उत्पात, सहमे रहे ग्रामीण)

गांव जाकर जाना पीड़ितों का हाल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-20-copy-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> विजय कुमार गांव जाकर पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने पीड़ित परिवारों सहित अन्य ग्रामीणों के बीच राशन किट और कंबल का भी वितरण किया. चकला कॉल ब्लॉक हिंडालको ने भी अपनी दरियादिली दिखाते हुए पीड़ित परिवारों के बीच 35 कंबल का वितरण किया. मौके पर पंचायत की मुखिया रंजीता एक्का, चकला कॉल ब्लॉक हिंडालको की सीएसआर लोपामुद्रा, अभय शर्मा, विस्थापित पुनर्वास समिति के अध्यक्ष अहमद खान, शाहरुख खान मंटू राम , धर्मेंद्र यादव, सुरेश गंझु सहित कई लोग उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-district-bjp-meeting-regarding-the-program-of-union-home-minister/">सरायकेला

: केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही