चंदवा : पेड़ के नीचे नाबालिग बच्ची का शव बरामद, पिता ने दुष्कर्म कर हत्या की आंशका जतायी
Chandwa : चंदवा थाना क्षेत्र की हुटाप पंचायत के हाका गांव में पेड़ के नीचे एक बच्ची का शव बरामद हुआ है. बच्ची के शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं. पिता ने आशंका जतायी है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है. बच्ची के परिजन शव को उठाकर अपने घर ले गये हैं. वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है.

Leave a Comment