Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : दो दिनों से लापता युवक का शव तालाब से बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी

Advertisement
Advertisement
  • परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी
Chandwa :  दो दिनों (शनिवार) से लापता युवक का शव सोमवार देर शाम तालाब से बरामद किया गया. मृतक की पहचान बैलगाड़ा टोला पाना टांंड़ निवासी आकाश गंझू (14 वर्षीय) के रूप में हुई है. आकाश के पिता चिरन गंझू ने बेटे के गले और सिर पर चोट के निशान को देखकर हत्या की आशंका जतायी है. (पढ़ें, पटनाः">https://lagatar.in/patna-main-accused-in-brutality-case-with-dalit-woman-arrested-4-still-absconding/">पटनाः

दलित महिला के साथ बर्बरता मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार)

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा

जानकारी के अनुसार, आकाश गंझू शनिवार शाम से लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. इसके बाद परिजनों ने चंदवा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. सोमवार को अमझरिया पंचायत हुटाप के तालाब में शव मिलने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और शव की शिनाख्त की. इसके बाद चंदवा थाना को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस रात में ही वहां पहुंची और शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया. इसके बाद आज मंगलवार को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भिजवाया. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-meeting-of-the-management-committee-of-sacred-heart-school/">कोडरमा

: सेक्रेड हार्ट स्कूल के प्रबंधन समिति की बैठक, कई एजेंडों पर चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही