Search

 
 
 

चंदवा: भीषण गर्मी में चापाकल खराब, पानी के लिए लोग परेशान

 
Chandwa: चंदवा में इन दिनों भीषण गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं. चापाकल खराब होने की वजह से लोगों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है. महिलाएं पानी के लिए परेशान हैं. पानी की तलाश के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं. वहीं देवी मंडप मुहल्ले की रहने वाली महिलाएं लालो देवी, विमला देवी, झुबरी देवी, सोबन्ती देवी, कलावती देवी, रजिया देवी, रुबी देवी, ननकी देवी, विपती देवी ने बताया कि इस मुहल्ले में 30 घर हैं. सभी को मिलाकर लगभग 150 लोग रहते हैं. ऐसे में पानी की कमी की वजह से सभी को परेशानी हो रही है. महिलाओं का कहना है कि मुहल्ले में दो चापाकल हैं. एक खराब है, तो वहीं दूसरा नल सभी को पानी पूरा नहीं कर पा रहा.

"BDO को दी गई मामले की जानकारी लेकिन अब तक नहीं हुआ समाधान"

महिलाओं का कहना है कि मामले की शिकायत BDO से की गई है. उन्होंने मुहल्ले का भ्रमण कर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है. लेकिन अबतक पानी की समस्या को दूर नहीं किया गया है. वहीं सभी महिलाओं ने नेत्री मंजू सिंह पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सार्वजनिक चापाकल को अपने बाउंड्री के अंदर लगा लिया है. साथ ही दूसरे को पानी नहीं लेने देती. मामले को लेकर जब नेत्री मंजू सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि चापाकल सार्वजनिक नहीं है. मैं निगरानी समिति की सदस्य थी. उस समय जिला से मेरे आंगन में चापाकल लगवा दिया गया था. लोगों ने सालों तक यहां से पानी लिया लेकिन गंदगी फैलाने की वजह से मैंने लोगों को पानी लेने से मना कर दिया. फिलहाल ये नल भी खराब है. वहीं पेयजल व स्वच्छता विभाग के जेई सुनील कुमार ने कहा कि चापाकल खराब होने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर उसकी मरम्मत करवा दी जायेगी. इसे भी पढ़ें: मई">https://lagatar.in/a-splash-of-literary-activity-in-the-heat-of-may/">मई

की तपिश में साहित्यिक गतिविधियों की फुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही