Search

 
 
 

चंदवा : मुखिया ने युवक के दशकर्म के लिए उपलब्ध कराया खाद्यान्न सामग्री

 
ग्रीन फील्ड एकेडमी विद्यालय का वाहन चालक था मृतक शिवनंदन लोहरा Chandwa : चंदवा शहर के कुसुमटोली निवासी शिवनंदन लोहरा, पिता गोखुल लोहरा का बीते दिनों असमय निधन हो गया. युवक के निधन पर चंदवा पूर्वी मुखिया सह झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उंराव ने गहरा शोक व्यक्त किया है. युवक पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था. मृतक की तीन छोटी छोटी बेटियां हैं. युवक के दशकर्म के लिए मुखिया रंजीत उंराव ने पीड़ित परिवार को खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध कराया है. साथ ही पारिवारिक लाभ योजना के तहत मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है. परिजनों ने बताया कि मृतक ग्रीन फील्ड एकेडमी में कई वर्षों से स्कूल वैन चलाने का कार्य करता था. स्कूल प्रबंधन की तरफ से किसी प्रकार की मदद नहीं मिली. पत्नी ने बताया कि अभी तक स्कूल प्रबंधन की ओर से किसी प्रकार की कोई मदद नहीं मिली. मौके पर समाजसेवी मो सरफ़राज़, संवयसेवक राजन कुमार, निमन कुजूर समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-low-quality-bars-are-being-used-dmft-and-government-items-were-looted/">चाईबासा

: निम्न स्तर का सरिया हो रहा इस्तेमाल, डीएमएफटी और सरकारी मद की लूट मची [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही