Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : एक बार गांव लौट आइये सांसद महोदय, हम कुछ नहीं मांगेंगे, ग्रामीणों ने गणतंत्र दिवस पर दिया खुला आमंत्रण

Chandwa : प्रखंड क्षेत्र के कामता पंचायत अंतर्गत चटुआग और चिरोखाड़ गांव के लोगों ने गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के लिए चतरा लोकसभा सासंद सुनील कुमार सिंह को खुला आमंत्रण दिया है. ग्रामीणओं ने लिखा कि एक बार गांव लौट आइये सांसद महोदय, हम कुछ नहीं मांगेंगे.  इस संबंध में ग्रामीणों ने एक पोस्टर भी जारी किया है.  पोस्टर में लिखा है कि सासंद महोदय आप 26 जनवरी 2018 को गांव आकर झंडोत्तोलन किये थे. 2017 में आपने गांव को गोद लिया और इसको एक आदर्श गांव के रूप में चुना था. लेकिन इसके बाद आप गांव में एक बार भी नजर नहीं आये. आगे लिखा कि सांसद महोदय आप गणतंत्र दिवस पर हमारे गांव आइये. यहां के ग्रामीण आपसे कुछ नहीं मांगेंगे. जारी पोस्टर में लिखा है कि गांव वाले खटिया में लादकर मरीज को अस्पताल पहुंचा देंगे. पर आपसे सड़क नहीं मांगेंगे. बदबूदार पानी पी लेंगे पर आपसे पानी नहीं मांगेंगे. खुले आसमान के नीचे रह लेंगे पर आपसे घर नहीं मांगेंगे. सारी गलती हमारी थी सांसद महोदय. बस आप एक बार गांव लौट आइये सांसद महोदय. (पढ़ें, कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-amrit-vela-will-be-celebrated-in-gurudwara-from-23-january-to-2-february/">कोडरमा

: 23 जनवरी से 2 फरवरी तक गुरुद्वारा में मनाया जायेगा अमृत वेला)

ग्रामीणों को सांसद से खासी नाराजगी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-17-copy-10.jpg"

alt="" width="900" height="1316" /> ग्रामीणों ने बताया कि 2017 में स्थानीय सासंद सुनील कुमार सिंह ने चटुआग को आदर्श ग्राम के तहत गोद लिया था. लोगों को लगा था कि गांव का विकास होगा. गांव में सड़क, पानी, बिजली, आवास की समस्या से निजात मिलेगी. मगर 5 साल बीत गये. गांव का विकास तो दूर, खुद सांसद महोदय कभी गांव में दिखाई नहीं दिये. जिसकी वजह से ग्रामीणों को सांसद से खासी नाराजगी है. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-stone-laden-trailer-and-truck-collide-elderly-passenger-in-trailer-injured/">चंदवा

: पत्थर लदे ट्रेलर और ट्रक में टक्कर, ट्रेलर पर सवार बुजुर्ग यात्री घायल

जिला सांसद प्रतिनिधि ने ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन

जिला सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव ने अपनी कमियों को स्वीकार किया. कहा कि जिस गांव को सांसद गोद लेते हैं, उस गांव के विकास का जिम्मा जिला प्रशासन का होता है. इस गांव में स्थानीय नेताओं के नेतृत्व की कमी रही है. गांव के लोगों की कई मांगे हैं. राजेन्द्र यादव ने गांव वालों की समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया. कहा कि एक-दो दिन में गांव पहुंच कर ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होंगे. इसके बाद जिला प्रशासन से मिलकर समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-collision-between-gas-tanker-and-truck-tanker-driver-burnt-alive/">कोडरमा

: गैस टैंकर और ट्रक में टक्कर, टैंकर चालक जिंदा जला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही