Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेताओं का सुदूरवर्ती गांव का दौरा

Chandwa : चंदवा प्रखंड के सूत्र पंचायत डूमारो के गांव बेलगड़ा का दौरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान ने किया. उनके साथ कांग्रेस की टीम मौजूद थी. बेलगाड़ा गांव के लोगों ने टीम के अपने गांव की अनेकों समस्याओं के बारे में जानकारी दी. लगभग 300 घर की आबादी वाले इस गांव में अभी तक छोटे बच्चों के लिए आंगनबड़ी की सुविधा सरकार की ओर से नहीं दी गई है, जिससे गांव के बच्चों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. कांग्रेस नेताओं ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में अधिकारियों से बात की जायेगी. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-955-bottles-of-illicit-liquor-seized-from-postal-parcel-vehicle-driver-handler-absconding/">चतरा

: डाक पार्सल वाहन से 955 बोतल अवैध शराब जब्त, चालक-खलासी फरार

गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव

साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मूलभूत सुविधाएं मौजूद नहीं है. प्रखंड अध्यक्ष असगर खान को एक हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा ग्या जिसमें गांव की समस्याओं की जानकारी दी गई. इस कार्यक्रम में लातेहार जिला कांग्रेस के नेता साजन कुमार, संजय गोप, मधु देवी, ईश्वर टाना भगत, नीलम देवी, सीता देवी, सुनीता देवी, निर्मल मुंडा, विकास मुंडा, पार्वती देवी, विनोद मुंडा, सिंपल, मुंडा, राजेश गोप, तुलसी गोप, रोहित मुंडा, फूलकुमारी देवी, मंजू देवी, रीना देवी ,नरेश गंझू समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-displaced-lashed-out-against-dvc-management/">हजारीबाग

: डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर बरसे विस्थापित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही