Search

 
 
 

चंदवा : माकपा नेता ने आरओबी व फुट ब्रिज निर्माण की उठायी मांग

 
Chandwa (Latehar) : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता अयुब खान ने सोशल मीडिया एक्स पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व राज्यपाल समेत रेलवे जीएम व डीआरएम को लिखा है. अपनी मांग में अयूब ने लिखा है कि टोरी जंक्शन में आरओबी, फुट ब्रिज और अंडरपास नहीं होने के कारण लगातार मौतें हो रही है. उन्होंने कहा कि टोरी में एनएच- 99 रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण प्रत्येक दिन हजारों लोग जाम से बुरी तरह प्रभावित होते हैं. टोरी जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर रेलवे की मालगाड़ी से कटकर चंदवा निवासी अरुण कुमार साहू की मौत बीते आठ मार्च को हो गई. इस रेलवे जंक्शन पर फ्लाई ओवर ब्रिज, अंडरब्रिज, फुटब्रिज का निर्माण और पुराने फुट ओवरब्रिज का विस्तार हुआ होता तो शायद आज अरुण कुमार साहू की मौत नहीं होती. उन्होंने कहा कि फ्लाई ओवर ब्रिज के शिलान्यास हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत गये, लेकिन शिलान्यास के आगे अबतक कार्य नहीं बढ़ा है. फुट ओवरब्रिज का कार्य कछुआ गति से चल रहा है. इसे जल्द शुरू कराने का आग्रह किया है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-pm-modi-will-inaugurate-the-light-house-project-tomorrow-corporation-officials-took-stock-of-the-preparations/">रांचीः

लाइट हाउस प्रोजेक्ट का पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन, निगम अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही