Search

चंदवा : ओवरब्रिज निर्माण की मांग, बंधु तिर्की को सौंपा गया ज्ञापन

Chandwa : पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को पंचायत समिति सदस्य अयूब खान, असगर खान, बाबर खान और सुरेश लोहरा ने ज्ञापन सौंपा जिसमें फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की गई है. जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने का आग्रह किया गया है. अयूब खान ने कहा है कि लातेहार जिले की टोरी-चंदवा, एनएच 99 न्यू 22 पर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण का शिलान्यास 3 अप्रैल 2021 को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद सुनील सिंह, विधायक बैद्यनाथ राम की उपस्थिति में किया गया था. उस वक्त नितिन गडकरी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया था कि दो साल में आरओबी का कार्य पूरा हो जाएगा. लेकिन आधारशिला के दो वर्ष बीत गए पर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया. एनएच विभाग की लगातार अनदेखी के कारण ब्रिज का निर्माण लंबित पड़ा हुआ है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-herd-of-22-elephants-reached-the-dam-returned-to-the-forest-after-doing-water-sports/">चांडिल

: डैम पहुंचा 22 हाथियों का झुंड, जल क्रिड़ा करने के बाद वापस लौटा जंगल

फ्लाईओवर नहीं बनने से जाम की बनी रहती है स्थिति

जाम की स्थिति के कारण आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जाम में फंस जाने के कारण मरीजों की जान भी चली जाती है. बंधु तिर्की ने फ्लाई ओवरब्रिज को चंदवा का लाइफ लाइन बताते हुए कहा कि इस संबंध में सरकार से बात की जायेगी. इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, सेवादल जिलाध्यक्ष बाबर खान, माकपा नेता द्वारीका ठाकुर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-robbery-plan-made-while-stealing-slippers-three-arrested-with-weapons/">जमशेदपुर

: चप्पल चोरी करते–करते बना डाली लूट की योजना, हथियार के साथ तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//