Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चंदवा : ग्राम सभा में बीडीओ से जमीन संबंधी समस्याओं को दूर करने की मांग

Chandwa : चंदवा प्रखंड क्षेत्र के बनहरदी गांव में बीडीओ सह सीओ विजय कुमार की मौजूदगी में मुखिया रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा में टीवीएनएल को आवंटित कोल ब्लॉक क्षेत्र में पड़ने वाले वन भूमि के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा की गई. मौके पर बीडीओ विजय कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार आपके विकास को लेकर गंभीर है. आपलोगों को कोई भी समस्या हो तो हमें बताएं, उसे दूर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जवान">https://lagatar.in/held-arms-as-soon-as-he-was-young-levi-was-threatening-people-4-arrested/">जवान

होते ही थाम लिया हथियार, लोगों को डरा-धमका मांग रहे थे लेवी, 4 धराये
बीडीओ की बात सुनने के बाद ग्रामीणों ने अपना पक्ष रखा. ग्रामीणों ने कहा कि हाल के सर्वे में जिस जमीन के कागजात में गड़बड़ी हुई है, उस जमीन के कागजात को ठीक कराने के लिए गांव में कैंप लगाकर मिनी सर्वे कराएं. 1989-90 के समय में जो जमीन सेटलमेंट बंदोबस्ती की गई थी, उस जमीन को भी ऑनलाइन में जीएम लैंड दिखाया गया है. वन भूमि में जो ग्रामीणों का अवैध दखल है, उस जमीन का वन पट्टा होना चाहिए. इन सभी समस्याओं का समाधान जब तक नहीं होगा, तब तक किसी भी कंपनी से कोल ब्लॉक के संबंध में कोई बात नहीं होगी. सभा में मुख्य रूप से हल्का कर्मचारी विकास कुमार वर्मा, बनहरदी ग्राम पंचायत के मुखिया रामेश्वर उरांव के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : PMAY">https://lagatar.in/pmay-u-beneficiaries-will-have-to-complete-housing-in-240-days-agreement-from-may-1/">PMAY

(U) : लाभुकों को 240 दिन में कंप्लीट करना होगा आवास, 1 मई से एकरारनामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही